फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनएच पर बाइकसवार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

Sun, 07 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक रामप्रीत उर्फ गौतम की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
भैसहा गांव के पास नेशनल हाईवे के पास रात में हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के भैसहां गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात एक बाइकसवार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गोबरही निवासी रामप्रीत उर्फ गौतम (20) शुक्रवार को अपने बहन के घर भैसहा सदर टोला बहूभोज में शामिल होने गए थे। वहां से रात में घर के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे पर भैसहां के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रामप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि ट्रक और बाइक पुलिस के कब्जे में है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें