फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की ठोकर से घायल युवक की मौत

Fri, 16 Jun 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरीसया के पास बुधवार की रात नौ बजे एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को मौजूद लोग जिला अस्पताल भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पारसा निवासी अजय यादव (27) अपने रिश्तेदार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमही निवासी दिलीप यादव के साथ बाइक से घर एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी वे तुर्कपटी थाना क्षेत्र के सरीसया गांव के पास पहुंचे थे कि एक पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से घटना स्थल पर ही अजय यादव की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दिलीप यादव को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक के पास सवारी बैठाने पर होगी कार्रवाई



पडरौना। यातायात निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को शहर के ऑटो स्टैंड पर चालकों को जागरूकता किया। उन्होंने चालकों को आगे की सीट पर सवारी न बैठाने और अश्लील गाना न बजाने के लिए जागरूक किया। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल ने बताया कि चालकों को चेतावनी दी गई। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें