खड्डा। थानाक्षेत्र की ग्रामसभा बंजारीपट्टी निवासी एक युवक की पानीपत में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मची है। बंजारीपट्टी निवासी बेचन कुशवाहा पानीपत में रहकर काम करते थे। वहां उनकी दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन उनका शव लेने पानीपत के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद