फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन में खामियों की सुधार की मांग

Tue, 29 Aug 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कर्मचारी पेंशन योजना-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के तहत सेवानिवृत्त पेंशनधारी कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन की खामियों में सुधार करने की मांग की। इसके बाद भारत सरकार के श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के हवाले से प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से अभद्रता करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद रविंद्र नगर चौराहे से कलक्ट्रेट तक मार्च किया। इसमें अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पेंशनधारियों ने 7500 प्रतिमाह पेंशन का भुगतान डीए के साथ करने, सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान भारत से जोड़ने, 1995 से पहले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतिमाह पांच हजार की पेंशन देने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान शराफत मियां, कमलावती देवी, जीता, चंद्रभान, रामदरश, सूर्यभान सिंह, केशव राजभर, रविंद्र राय, रामविलास यादव, रामप्रवेश, उदयनारायण राय, रामप्यारे यादव, इब्राहिम अंसारी, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें