फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइकसवार एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शिवम चतुर्वेदी का फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
कसया में दीवानी कचहरी के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
घायल तीन युवकों को कसया सीएचसी से जिला अस्पताल कर दिया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। नगर के देवरिया मार्ग पर दीवानी कचहरी के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक करते समय बाइकसवार चार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने कसया सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप के घायल तीन युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के निवासी शिवम चतुर्वेदी (25) पुत्र अभय चतुर्वेदी, सुमित सिंह (19) पुत्र परशुराम सिंह और अनिरुधवा निवासी नीतीश कुमार राय (24) पुत्र अश्वनी व राहुल शर्मा (22) पुत्र रविंद्र शर्मा बृहस्पतिवार को किसी कार्य से कसया आए थे। चारों युवक एक ही बाइक से कसया से रामाभार स्तूप की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

देवरिया मार्ग पर दीवानी कचहरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सड़क पर चीखने-चिल्लाने लगे। यह देखकर आसपास के लोग और हाईवे चौकी की पुलिस पहुंची। घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने शिवम चतुर्वेदी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज सन्नी जावला ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों में मची चीख-पुकार
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर एक ही बाइक सवार चार युवकों की दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर उनके परिजन सीएचसी पहुंच गए। घायलों को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शिवम की मौत की जानकारी होते ही उसकी मां विलाप करने लगीं। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। वह कह रही थीं कि अब मैं किसके सहारे रहूंगी। मेरा बेटा कहां गया। उनके रोने से और लोगों का दिल द्रवित हो जा रहा था। लोग यह भी चर्चा कर रहे थे कि हेलमेट लगाए होते तो जान बच जाती। अन्य घायलों के परिजन भी अस्पताल पर अपने बच्चों को देखकर रोने चिल्लाने लगे। शिवम चतुर्वेदी दो भाइयों में छोटा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें