मथौली। कस्बे के वार्ड नंबर तीन रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पासवान की शुक्रवार को सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह जितेंद्र खेत में कार्य करने गए थे। उसी दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। परिजन सीएचसी मथौली ले गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। संवाद