तमकुहीराज। बिहार के भतहवा निवासी एक युवक शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बिहार प्रदेश के ठकरहा थाना क्षेत्र के गांव भतहवा निवासी ओमप्रकाश (19) गांव में चल रहे अष्टयाम में भजन गा रहे थे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। संवाद