फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 21 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से मृतक आकाश मिश्र की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव के छावनी टोला का निवासी एक युवक बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर गया। जानकारी होने पर परिजन उसे पडरौना के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस गांव के छावनी टोला निवासी धनंजय मिश्रा का 19 वर्षीय पुत्र आकाश बुधवार की सुबह खेत की तरफ गया था। खेत में पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। उसकी चपेट में आने से आकाश अचेत होकर खेत में ही गिर गया। जानकारी होने पर परिजन उसे पडरौना के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें