फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोस्टमार्टम के बाद युवक का घर आया शव, मची चीख-पुकार

Wed, 21 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात दो बजे मुंडेरा लाला गांव के युवक की बस्ती में सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला गांव के निवासी 25 साल के युवक का पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार की देर रात घर लाया गया। इसके बाद युवक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुंडेरा लाला निवासी अमरजीत पुत्र राजू प्रसाद (25) ट्रेलर के चालक थे। वह ट्रेलर पर मोरंग लादकर बांदा जिले से आ रहे थे। सोमवार की रात करीब दो बजे बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत ब्लाॅक कार्यालय के सामने पहुंचे कि पहले से ही लोहे का इंगल लदे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह ट्रेलर की केबिन में ही फंस गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर हरैया सीएचसी भेजा। वहां डाॅक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। देर रात अमरजीत का शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बताया कि लोहे का इंगल सीधे उनके शरीर में घुस गया था। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता राजू प्रसाद, माता उदासी देवी, भाई साधु कुमार, विकास कुमार, बहन अनिता और काजल का रो-रोकर बुरा हाल था। अमरजीत तीन भाई और तीन बहनें हैं। सबसे बड़े अमरजीत ही थे, जो इस परिवार के कमाऊ सदस्य थे। अभी सिर्फ एक बहन सुनीता की ही शादी हुई है। अन्य किसी भाई और बहन की शादी नहीं हुई है। बुधवार को कप्तानगंज के रामजानकी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें