फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोला। साइकिल से ससुराल निकले युवक का शव शुक्रवार की दोपहर में रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज के पास मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने देखा की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। युवक बखरा और गूंगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बलुचहा निवासी 30 वर्षीय रामअवध चौरसिया साइकिल से रामकोला स्थित उसमाखुर्द निकले थे। अभी वह साहबगंज के पास पहुंचे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दर्द से अंदर ही अंदर कराहते रहे लेकिन किसी राहगीर की नजर नहीं पड़ी। गूंगा थे। इसी बीच एक बाइक सवार पेशाब करने रुका तो देखा कि किसी शव पड़ा हुआ है। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से दुर्घटना में युवक की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें