फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बसडीला गुनाकर के ग्राम प्रधान का निधन

Fri, 16 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


एक दिन पहले उठी थी बेटी की डोली, दूसरे दिन निकली पिता की अर्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सेवरही क्षेत्र की ग्राम सभा बसडिला गुनाकर के ग्राम प्रधान संजय आर्य का बुधवार की देर रात निधन हो गया। इसी दिन सुबह उनकी बेटी की डोली उठी थी। उनके निधन के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सेवरही क्षेत्र के बसडिला गुनाकर निवासी संजय आर्य ग्राम पंचायत के चुनाव में अनुसूचित सीट पर प्रधान निर्वाचित हुए थे। 11 जून को उनकी बेटी सोनम का तिलक विवाह 13 जून को विवाह था। ग्रास प्रधान संजय आर्य के बड़े पिता मैनेजर की बीते तीन जून का निधन हो गया था। इससे वे तनाव में थे। गांव वालों के सहयोग से उनकी बेटी की शादी गांव के ही दूसरे व्यक्ति के घर आयोजित हुई। देर शाम उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उनका गांव के पोखरे के पास उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सेवरही ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधी धनंजय तिवारी, डाॅ. उदयनरायण गुप्ता, रविशंकर जायसवाल, प्रेमचंद यादव, लालमन यादव, रमेश यादव, ओमप्रकाश मिश्र, कुंवर शाही, दिलीप यादव, पंकज आर्य, रमेश पाल, हरि यादव, उमेश यादव, दुर्गेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें