फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतगणना में पथराव करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। नगर पंचायत मतगणना के दिन पथराव, तोड़फोड, जानलेवा हमला करने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बीते 13 मई को खड्डा श्री गांधी इंटर काॅलेज परिसर में चल रहे छितौनी नगर पंचायत की मतगणना के समय अफवाह फैलने पर अराजक तत्वों ने लोगों की भीड़ को भड़का दिया था। इस दौरान हुए पथराव में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उग्र लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा था। खड्डा थाने के इंसपेक्टर विरेंद्र यादव की तहरीर पर 32 नामजद और तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण, सजिश, जानलेवा हमला, बलवा आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वांछित भोला निवासी ग्राम रामनगर थाना हनुमानगंज को पनियहवा पुल के पास से एसआई प्रमोद कुमार गौतम, सिपाही सौरभ सिंह, चंदन यादव, रणजीत यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, चंदन यादव ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मुकदमे में भोला वांछित चल रहा था। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें