दुदही। विशुनपुरा पुलिस ने रविवार को चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तबरेज निवासी सरगटिया करनपट्टी, थाना सवेरही को चोरी की मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास मिले चोरी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।