गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के कोईंदी चौराहे पर खड़ा एक युवक रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोईंदी बुजुर्ग का वसीर (39) कोईंदी चौराहे पर एक व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। इस दौरा तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गया।