फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक को गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राॅली ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लूडीह। कसया-पडरौना मार्ग स्थित बैरिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर-2 मां कोटेश्वरी नगर (प्रेमवलिया) निवासी विजय (30) बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:0 बजे पडरौना से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। पडरौना मार्ग पर सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी कसया भिजवाया, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस अस्पताल आई और मृतक परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कुशीनगर नगरपालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कसया अभिनव मिश्र ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें