रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने स्कूल जाते समय रास्ते एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसकी उलाहना देने छात्रा की मां गई तो युवक के परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पढ़ने के लिए टेकुआटार जाती है। युवक अरमान रास्ते में अकेला पाकर छेड़ता था। छात्र अपने घर जाकर मां से आप बीती बताई। मां लड़की को लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। इससे नाराज अरमान के परिजन लड़की और उसकी मां के साथ के साथ मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंचे लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।