रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही-हरदी छपरा मार्ग स्थित शिवपुर मठिया मोड़ के पास बीते आठ अगस्त को हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा था। शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे नेबुआ नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग स्थित खोटही हरदी छपरा के पास शिवपुर मठिया चौराहा पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें 25 वर्षीय सोनू कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।