पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के सेमरा धुसी बाड़ी पुल पर एक दुकानदार से गुटखा खरीदने को लेकर दुकानदार और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर आए परिजन उन्हें मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार की रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
सेमरा धुसी बाड़ी पुल पर राजेश पटेल पान गुटखा की दुकान चलाता हैं। बीते 14 फरवरी को बाड़ी पुल निवासी मुलायम चौहान उनकी दुकान पर गुटखा खरीदने गए। इसी दौरान गुटखा खरीदने को लेकर दुकानदार राजेश व मुलायम के बीच कहासुनी हो गई। जहां वह मारपीट में घायल हो गए और गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान उनकी माैज हो गई।
कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद
मृतक मुलायम की फाइल फोटो।