फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। रविवार की रात करीब 10 बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गोबरही पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार निवासी संतोष पटेल (25) पुत्र चंद्रिका पटेल बहनोई के भाई वीरेंद्र पटेल (20) पुत्र सागर पटेल निवासी खलवापट्टी एक ही बाइक से रविवार की शाम को गुरवलिया बाजार आए थे। यहां से दोनों ठाढीभार निवासी रमाशंकर पटेल के घर से बरवा राजापाकड़ गांव में गई बरात में शामिल होने जा रहे थे। कसया-तमकुही मार्ग पर गोबरही पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर पेड़ से जाकर भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे वीरेंद्र गंभीर रूप से तरह घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सूचना पर पहुंचे एसओ तुर्कपट्टी संजय कुमार सिंह ने घायल वीरेंद्र को एंबुलेंस से कुबेरस्थान सीएचसी भिजवाया। वहां से वीरेंद्र को जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक संतोष पटेल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें