फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कटया के युवक की आर्मेनिया में मौत

Tue, 08 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के गांव कटया के युवक की आर्मेनिया में शनिवार रात मौत हो गई। यह खबर रविवार की सुबह मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने सरकार से शव को स्वदेश मंगाए जाने की मांग की है। इसके लिए परिजनों ने सांसद विजय कुमार दुबे एवं राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह से गुहार लगाई है। सुबाष कुमार (38) डेढ़ वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में आर्मेनिया गया था। वहां की एक कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शनिवार की शाम को सात बजे के करीब कंपनी से कमरे पर आया। भोजन कर रात 10 बजे अपने अन्य सह कर्मियों के साथ सो गया। सुबह होने के काफी समय बाद भी जब वह नहीं जगा तो साथ में रहने वाले कर्मी उसे जगाने लगे। किसी तरह की सुगबुगाहट न मिलने पर कर्मियों ने इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें