फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर में डूबा युवक, तलाश तेज

Mon, 21 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी बड़ी गंडक नहर के किनारे रविवार को दिन में शौच के लिए गए युवक का पैर फिसलने से वह डूब गया। लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर आई पुलिस ने खोजबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार हरेश यादव शौच के लिए गांव के किनारे बड़ी गंडक नहर पर गया था। बड़ी गंडक नहर की पटरी पर पैर फिसल जाने के कारण नहर में गिर गया। आस पास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। सूचना पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर आई पुलिस ने खोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि युवक नहर में डूब गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें