फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपटटी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार से देर रात घर वापस लौट रहे सुनील यादव की बाइक अनियंत्रित होकर पंसरवा पुल के पास सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को कसया-तमकुही मार्ग पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गोबरही टोला निवासी सुनील यादव गुरवलिया बाजार से देर रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। अभी वह पूर्वी गुरवलिया चौराहे के आगे पंसरवा पुल पर पहुंचे ही थे की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें