फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर तुर्कवलिया में पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे बिहार के युवक ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर आई पुलिस उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारन बेतिया जिला के ग्राम भतहवा वार्ड-ती थाना ठकरहा निवासी 20 वर्षीय मिठ्ठू प्रजापति करीब दो माह से सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर तुर्कवलिया में किराए के मकान में रहता था। सोमवार की रात उसने हनुमान कुटी के पास कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके अचेत होने की सूचना पर पहुंचे एसआई अनिल शर्मा उन्हें तमकुहीराज सीएचसी लेगए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह मिठ्ठू की पत्नी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें