मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव के बैरागी टोला में एक युवक की शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बैरागी टोला निवासी 30 वर्षीय मुन्ना कुशवाहा करीब चार माह पहले बाहर से कमा कर घर आया था। शनिवार की सुबह वह अपने घर में खराब बिजली को ठीक कर रहा था। इसी दौरान तार में करंट उतर गया। उसकी चपेट में आने से मुन्ना अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी मौत हो गई। मुन्ना के एक पांच वर्ष का बेटा है।