फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। मालगाड़ी से कटकर पूर्वी चंपारण बिहार के 38 वर्षीय व्यक्ति की खडडा में मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौत के पीछे के कारण की छानबीन चल रही है। शनिवार देर रात्रि लगभग साढे नौ बजे गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर बिहार की ओर से मालगाड़ी ट्रेन गोरखपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दरम्यान खडडा रेलवे स्टेशन के पास सुभाष चौक रेल फाटक के करीब एक व्यक्ति चपेट में आकर कट गया।इ से देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश साहनी पुत्र भुन्ना साहनी निवासी बनारझूला भगवानपुर पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई । शव के पास मोबाइल फोन पड़ा था परंतु वह क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों के अनुसार वह व्यक्ति खडडा के सुभाष चौक के पास पहले से मौजूद था।
अचानक यह घटना घटित हो गयी। अभी यह बात पता नहीं चल पाया है कि वह व्यक्ति कैसे व क्यों खडडा पहुंचा था। सूचना पर जीआरपी पनियहवा चौकी इंचार्ज गोपाल यादव व हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार ,सिपाही सत्येन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें