तरयासुजन। पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने शनिवार को कैथवलिया गांव के चवर में खुदकुशी कर ली। खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने वाले पहुंचे गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी। घर वालों ने आनन-फानन दाह संस्कार कर दिया। प्रेम प्रसंग में युवक के खुदकुशी करने की चर्चा है।
सिवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शनिवार को सुबह करीब 8 बजे गुजर रही थी। इस बीच तरयासुजान और तिनफेडिया स्टेशन के बीच कैथवलिया चवर में पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। खेत में काम कर रहे लोग यह देख शोर किए तो गांव वाले पहुंच गए और युवक के घर वालों को जानकारी दिया। इसकी खबर मिलते ही युवक के घर वाले पहुंचे और शव को लेकर चले गए। सूत्रों की माने तो प्रेम प्रसंग में युवक ने खुदकुशी किया है। तरयासुजान इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं है।