फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत

Sun, 15 Jun 2025 05:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के पैकौली बावन गांव में रविवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला घर के पीछे खेत की तरफ गई थी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी 35 वर्षीय तारा देवी रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे घर के पीछे खेत की तरफ गई थीं। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें एम्बुलेंस से मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तारा के पति योगेंद्र प्रसाद दो साल से दुबई में रहकर काम करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें