दाहूगंज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुही-अहिरौलीदान मार्ग पर रविवार रात को चखनी दुखी मिश्र के पास बाइक सवार ने स्थानीय गांव निवासी सबेया खातून (40) और अंजूमारा खातून (18) को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी तमकुही भिजवाया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।