हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव घोरटप भिस्वा में बुधवार की सुबह एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोग उन्हें हाटा सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान रीता देवी (40) निवासी गांव घोरटप भिस्वा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रीता देवी रोज की तरह बुधवार की सुबह गांव के बाहर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उन्हें किसी वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद मौजूद लोग उन्हें हाटा सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गया।
उधर सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।