फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खोटही में बनेगा विवाह भवन

Mon, 12 Jan 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र खोटही गांव में मूलभूत सुविधाओं का बेहतर प्रबंध होने जा रहा है। इसके लिए सांसद व विधायक के संयुक्त प्रयास से शीघ्र ही पथ प्रकाश की व्यवस्था के अलावा गांव में विवाह भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक विनय प्रकाश गोंड खोटहीं गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों की समस्या सुनीं और उसको गंभीरता से लेते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने गांव में रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट व मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विवाह भवन का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
सांसद ने कहा कि पथ प्रकाश की व्यवस्था होने से गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। विवाह भवन बनने से अब दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गांव में ही अपने कार्यक्रम व आयोजन लोगों को करने की सुविधा मिल जाएगी। इस दौरान बैजनाथ साहनी, ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद, वाल्मीकि पांडेय, सतीश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें