फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 व 21 को लगेगा दो दिवसीय परिवहन मेला

Thu, 19 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एआरआटीओ कार्यालय परिसर में 20 व 21 फरवरी को एकमुश्त कर जमा योजना के तहत दो दिवीय परिहवन मेले का आयोजन होगा। इसमें दोपहिया, तिपहिया, मोटर कैब, मैक्सी कैब, माल वाहन एवं विशेष प्रयोजन यानों के स्वामियों को कर भुगतान एक मुश्त समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने दी। उन्होंने बताया कि भाड़े/पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटर साइकिल पर वाहन मूल्य का 12.5 प्रतिशत, तिपहिया मोटर कैब पर सात प्रतिशत, 10 लाख रुपये तक के मोटर/मैक्सी कैब पर 10.5 प्रतिशत, 10 लाख रुपये से अधिक के मोटर/मैक्सी कैब पर 12.5 प्रतिशत, निर्माण उपस्कर/विशेष प्रयोजन यान पर छह प्रतिशत, 3000 किलोग्राम तक सकल भार वाले माल वाहन पर तीन प्रतिशत और 3000 किलोग्राम से 7500 किलोग्राम तक सकल भार वाले माल वाहन पर छह प्रतिशत कर निर्धारित किया गया है। उन्होंने वाहन स्वामी से एकमुश्त कर जमा कर योजना का लाभ लेकर बकाया कर जमा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें