कप्तानगंज। कस्बा के वार्ड नंबर 17 आजाद चौक स्थित चकबंदी चौक के पास गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। गनीमत रहा कि दरवाजे पर कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कप्तानगंज-हाटा रोड से सोमवार को दोपहर ट्रक गन्ना लेकर ढाढ़ा चीनी मिल जा रहा था। अभी गन्ना लदा ट्रक कस्बा के आजाद चौक के आगे चकबंदी चौक के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल को तोड़ते हुए शाहिद के घर में घुस गया। इससे बरामदे का फर्श और दीवार क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीतम रहा कि घटना के समय बरामदे में काई नहीं था। कस्बा चौकी प्रभारी सौरव द्विवेदी ने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया था। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। कोई हताहत नहीं है।