हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की डाली। स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के घुघली-कोटवा मार्ग किनारे से गुजरी हाईवोल्टेज बिजली के तार पर रविवार को एक सूखे के पेड़ की डाली गिर गई। इससे आग लग गई। इसके चलते करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। कुर्मीपट्टी 33 केवीए केंद्र से कोटवा उपकेन्द्र को आपूर्ति होती है। रायपुर गांव के सामने एक सूखा पेड़ अचानक से टूट कर बिजली के हाईवोल्टेज तार पर गिर गया। उसमें आग पकड़ लिया। राहगीर ने सूचना देकर आपूर्ति बंद कराने के बाद आवाजाही शुरू हुई।