दुदही। बांसगांव बिंद टोली के लोगों ने बांसी नदी में मगरमच्छों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने समेत तीन सूत्री ज्ञापन मंगलवार को डीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य कुमरेश कुमार, मनोज प्रसद , संतोष गुप्ता, टार्जन निषाद, चंद्रशेखर, नंदकिशोर आदि शामिल रहे। इन लोगों ने कहा कि बांसी नदी में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ गया है। ऐसे में नदी के किनारे व नहाने आदि पहुंचने पर हमला कर दे रहे हैं। इसमें जानें चली जा रही हैं। इसलिए नदी से मगरमच्छों को रेस्क्यू कराकर कहीं दूसरी जगह छोड़ने का बंदोबस्त किया जाना चाहिए,ताकि उनके हमलों से लोगों को निजात मिल जाए। लोगों को सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड व जानकारी सहित किनारे ऐसा बैरिकेडिंग किया जाए कि मगरमच्छ उसके अंदर न आ सकें। संवाद