फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन सदस्यीय टीम करेगी मामले की जांच

Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच के लिए डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। डीआईओस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के सहायक अध्यापक मैनुद्दीन अंसारी का एक छात्रा के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष कुमार पर प्रथम दृष्टया प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने में लापरवाही मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार राय और दीपशिखा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। टीम तीन दिन के भीतर प्रकरण की जांच कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें