फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिन होगा खेल उत्सव

Fri, 28 Aug 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हॉकी के जादूगर और महान खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर के तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ी गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने और राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ के साथ होगी। इसके बाद हॉकी ड्रिब्लिंग, फुटबॉल ड्रिब्लिंग और स्किपिंग रोप जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। सुबह 10 बजे से 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता होगी, जबकि दोपहर तीन बजे कराटे सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 30 अगस्त को सुबह सात बजे संडे ऑन साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद बालिका वर्ग में 400×100 मीटर रिले रेस होगी। सुबह 10 बजे से जूनियर बालक तैराकी और जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ निर्णायकों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय ने जिले के सभी जूनियर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों के हॉकी क्लबों और संस्थाओं से खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें