फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पार कर रहे किशोर को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग में सड़क पार कर रहा नौ वर्षीय किशोर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खडडा-नेबुआ मार्ग पर मठिया बुजुर्ग निवासी नरेन्द्र यादव का पुत्र अंकुश मंगलवार को अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी बीच बाइक से जोरदार ठोकर लग गई। जिससे वह घायल हो गया। बच्चे को परिजन तुर्कहा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो भाइयो में अंकुश छोटा था। घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मां गीता व पिता नरेन्द्र सहित परिजनों के चित्कार से लोगों की आंख नम हो रही थीं। रूदलापुर निवासी बाइक चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें