फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता

विज्ञापन
घोरठ किसान उच्चतर विद्यालय में शिक्षक अमरनाथ पांडेय काे सम्मानित करते अतिथिगण।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : अवैध अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के घोरठ शंकरपुर के लखीबाग स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई हुई। सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र समेत अन्य उपहार देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक शिक्षक सदैव स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहता है। निर्धारित समयावधि के बाद वह शिक्षण कार्य से तो सेवानिवृत्त हो जाता है, लेकिन कभी भी समाज के प्रति अपने दायित्वों से पृथक कभी नहीं होता। इसके बाद उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ पांडेय, अजय सिंह, डॉ. संजय शुक्ला, दिनेश सिंह, हदीश अंसारी को अंग वस्त्र देकर विदा किया गया।
इस दौरान विजयपाल नारायण त्रिपाठी, अजय कृष्ण सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, रामकुमार जायसवाल, विंध्याचल मित्तल, विनोद कुमार पांडेय, राजेंद्र वर्मा, सिराजुद्दीन अंसारी, रणवीर सिंह, सुनील गुप्ता, ब्रजेश पटेल, इबराना परवीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें