फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक ​शिक्षक भूपेंद्र पांडेय की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव के पास बाइक सवार शिक्षक अनियंत्रित होकर एक सड़क पर एक छुट्टा पशु से टकराकर सड़क पर गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के सरपतही बुजुर्ग गांव निवासी भूपेंद्र कुमार पांडेय पिपरा बाजार स्थित किसान इंटर काॅलेज में अंशकालिक शिक्षक थे। वह रविवार की दोपहर बाइक से स्कूल जा रहे थे। अभी लीलाधर छपरा गांव पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर घूम रहे एक छुट्टा पशु से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें