फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मवन नाले में तिरती मिली महिला का लाश

Mon, 26 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव खैरेटवा चौराहे के पास से गुजरे मवन नाले में रविवार की दोपहर करीब दो बजे एक महिला का शव तिरता दिखा। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

खैरेटवा गांव के पास से गुजरे मवन नाले में एक महिला शव देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह नाले के पास पहुंचे तो शव कुछ दूर और आगे बढ़ गया था। करीब तीन बजे पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पानी से बाहर निकला। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि महिला का शव महराजगंज जिले की तरफ से बहता हुआ आया था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें