फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोतरहा पुल के पास डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा

Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा टैंकर। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
छितौनी। पनियहवा पडरौना हाईवे पर कोतरहा पुल के पास मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैतालपुर डिपो से डीजल और पेट्रोल लेकर आ रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टैंकर 15 हजार लीटर डीजल और 5 हजार लीटर पेट्रोल लेकर पनियहवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोतरहा पुल के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया। पलटते ही उसमें लदा डीजल-पेट्रोल सड़क पर फैलने लगा। कई लोगों ने बाल्टी और डिब्बों में तेल भरने की कोशिश भी की। सूचना पर हनुमानगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर दूर हटाया।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया और प्रशासन ने टैंकर सीधा कराने की कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और टैंकर में आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें