फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पात्र लोगों को पांच लाख तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दौरान 165 लोगों के कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन और डीएम के निर्देश पर सोमवार को सीएचसी सहित विभिन्न उपकेंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें आयुष्मान मित्र, सीएचओ, आशा और आशा संगिनी को लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे।
उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि शतप्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो लोग पात्र हैं वह लोग अपने नजदीकी उपकेंद्र पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर बीपीएम अभय त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, सुधाकर, संजय भारती, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें