फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिता की तीसरी शादी से नाराज बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला

Tue, 23 Sep 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। पिता की तीसरी शादी से नाराज क्षेत्र के चिरगोड़ा धुसी गांव निवासी सत्येंद्र (24) ने रविवार रात करीब दस बजे पिता ईश्वर यादव (55) पर रॉड से हमला कर दिया और फिर चाकू मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


गुस्सा ऐसा था कि हत्या के बाद खून से लथपथ लाश छत से फेंक दी। बीच बचाव में सौतेली मां पर भी रॉड से हमला किया, जिससे वह घायल हो गई। हत्या के बाद बेटे ने खुद पुलिस को सूचना दी। सौतेली मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ईश्वर ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी पर वह कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई। डेढ़ साल पहले उन्होंने तीसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उनके दो बेटे विवेक और सत्येंद्र हैं। बड़ा बेटा विवेक पत्नी बच्चों के साथ बाहर रहता है। सत्येंद्र की शादी नहीं हुई है। वह भी बाहर काम करता था। पिता की तीसरी शादी से वह खुश नहीं था। करीब एक सप्ताह पहले वह गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात उसकी सौतेली मां अंजलि ने खाना बनाया, जिस पर सत्येंद्र ने कुछ कह दिया। ईश्वर ने बेटे को इसके लिए टोका तो पहले से ही गुस्से में भरे सत्येंद्र ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। बचने की कोशिश में ईश्वर छत पर गए तो सत्येंद्र पीछे से चाकू लेकर पहुंच गया और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव में अंजलि पर भी राॅड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद खुद सत्येंद्र ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त रॉड और चाकू बरामद कर लिया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि अंजलि की तहरीर पर पुलिस ने सत्येंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम को कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें