रामकोला। कप्तानगंज मार्ग पर चंद्रपुर गोबरही के समीप रविवार की देर रात बाइक सवार तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इसमें कुशीनगर एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देवरिया जिले के थाना गौरी बाजार के सिरजम गांव निवासी राहुल (26) की कुशीनगर एसपी कार्यालय में रेडियो आपरेटर पैड पर कार्यरत था। रविवार की शाम को धर्मवीर (28) देवरिया तथा सूरज (30) के साथ अपने मौसी के घर रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज गए थे।