मथौली। नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 7 निवासी आकाश (22) सोमवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान सांप ट्रैक्टर पर चढ़ गया और उसके पैर में काट कर लिपट गया। खेत में गेहूं का बीज छींट रहे किसान ने सांप को मारकर उसके परिजनों को सूचना ली। परिजन आनन-फानन में सीएचसी लाए। डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद