फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा की ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के डिघवा मोड़ के समीप शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही एक छात्रा की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के डिघवा गांव निवासी जवाहिर प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी रेनू किसान इंटर कॉलेज साखोपार में कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार को छुट्टी होने के बाद वह रोज की तरह साइकिल से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह डिघवा गांव के मोड़ के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। छात्रा की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजन बेसुध हो गए। गांव में शोक का माहौल है।
सूचना पर कसया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें