फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के नजदीक शराब दुकान खोलने पर हंगामा

Sun, 01 Apr 2018 11:38 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। नगर के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी के सामने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में रविवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते घरों की महिलाएं भी पहुंच गई। बाजार में शराब की दुकान न खुले, इसके लिए नारेबाजी भी की। सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला आबकारी अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह मुहल्लेवासियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


 इन लोगों का कहना था कि जहां शराब की भट्ठी खोली जा रही है, उससे महज 50 मीटर की दूरी पर ही मंदिर और मस्जिद दोनों है। इसे लेकर कभी भी बड़ा विवाद हो सकता है। उनका कहना था कि धर्मस्थल के निकट किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। पडरौना नगर के उत्तरी छोर पर स्थित शहर के सबसे व्यस्त गुदरी बाजार में मछली मंडी है। यहां शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी करने आते हैं। इसी मुहल्ले में एक तरफ प्राचीन बुढ़िया माई मंदिर है तो दूसरी तरफ मस्जिद स्थित है।

इस बार शराब की दुकानों का ठेका होने के बाद एक व्यापारी ने पांच नंबर की देसी शराब की दुकान के लिए मकान किराए पर ले लिया है। रविवार को व्यापारी उस मकान में शराब की दुकान खोलवाने के लिए मुहल्ले में पहुंचा। इसकी भनक वहां रहने वाले लोगों को लग गई। उसके बाद हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए और शराब की दुकान खोलने का विरोध करने लगे।इन लोगों का तर्क था कि दुकानवाले स्थान से दोनों तरफ 50-50 मीटर की दूरी पर मंदिर और मस्जिद है। धर्मस्थल के समीप शराब की दुकान खोलना नियमविरुद्घ है। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई और व्यापारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकान खोलने से शाम के वक्त घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


व्यापारी की ओर से जिला आबकारी अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी ने मुहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। पहले जहां यह दुकान संचालित होती थी, वहीं से इसका संचालन कराने का प्रयास किया जाएगा। 

प्रदर्शन करने वालों में शकील अहमद, केदारनाथ, इसरायल, मोतीलाल चौरसिया, रामप्रताप शर्मा, बलराम रौनियार, लवकुश, परवेज अहमद, निजामुद्दीन, कन्हैया चौरसिया, तैय्यब अली, आदित्य गिरी, ढेला रौनियार, कुसमावती, पप्पू गोंड, धीरज जायसवाल समेत काफी संख्या में मुहल्ले के लोग शामिल रहे। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्र का कहना था कि सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अब वहां शराब की दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें