फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में 70 लाख की लागत से बनेगी सड़क

Wed, 21 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका की प्रमुख सड़कों पर वाहनों के दबाव के चलते जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।नगर पालिका प्रशासन की ओर से गोरखपुर रोड से रामकोला रोड तक एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क लोगों के लिए बाइपास की तरह होगी और जाम की समस्या से निजात मिलने के अलावा राहगीरों को सहूलियत होगी। वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय नगर में लोगों जाम से अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस सड़क से करीब पांच हजार आबादी को लोगों को लाभ मिलेगा।
वार्ड में लंबे समय से इंटरलॉकिंग मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस वार्ड समुचित जलनिकासी व्यवस्था के अभाव में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती थी, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता था। अब प्रस्तावित आरसीसी सड़क को पिच मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया हैं। जहां यातायात सुगम होगा, वहीं इस मार्ग के निर्माण से नगर के लोगों को जाम की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें