कप्तानगंज। 14 दिसंबर से शुरू होने वाली पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र राय ने हरी झंडी दिखा कर परिषदीय स्कूलों के छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को रवाना किया ।
विज्ञापन
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज व प्राथमिक विद्यालय बभनौली के छात्राओं द्वारा पल्स पोलियों अभियान को लेकर सीएचसी से रैली निकाली यह रैली अस्पताल से बंदेलीगंज, तहसील होते हुए ब्लाॅक परिसर में आयोजित कृषि गोष्ठी में शामिल हुए रैली के माध्यम से सभी को पोलियो की खुराक पिलाने को लेकर लोगो को नारे के माध्यम से सहयोग करने को लेकर प्रेरित किया गया। इस दौरान बलराम चौहान, संजय गुप्ता, सुनील ठाकुर, बृजेश पांडेय, खालिदा प्रवीन आदि मौजूद रहे।