जौरा बाजार। चौराखास क्षेत्र के धुनवलिया-छहूं मार्ग पर करीब 12 फीट लंबा अजगर देखा गया, जिसे कुछ लोगों ने किसी तरह पकड़ कर बाेरे में भर दिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
धुनवलिया खाद गोदाम के सामने मुख्य सड़क पर अजगर दिखाई देने की सूचना पर काफी लोग जुट गए। बताया जाता है कि अजगर के खौफ से करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। लोग सड़क पार करने से डर रहे थे।
बाद में सागर, अजय पटेल, विशाल जायसवाल, नसुरी व विजय यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे पकड़ कर एक बोरे में बांध दिया। इसके बाद पास के कांटी जंगल में छोड़ा दिया गया।